Homeराज्यउत्तराखण्डजहरीली शराब कांड को लेकर उक्रांद ने किया जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन,...

जहरीली शराब कांड को लेकर उक्रांद ने किया जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन, सरकार से की इस्तीफे की मांग……

देहरादून- प्रदेश मेें जहरीली शराब से हुई मौतों पर सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए उक्रांद ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन पे्रषित किया। ज्ञापन के माध्यम से उक्रांद का कहना है कि सरकार के संरक्षण में ही राज्य में कच्ची शराब का धंधा फल फूल रहा है। वैसे भी सरकार शराब को घर घर पहुंचाने का काम कर रही है और राज्य में शराब बंदी करने वाली महिलाओं पर सरकार मुकदमें दर्ज कर चुकी है। उनका कहना है कि राज्य के युवाओं के रोजगार की सरकार को चिंता नहीं है इसलिए युवा बेरोजगार भ्रमित होकर शराब पीने व इस कारोबार से जुड़ने पर मजबूर हुआ है। जिसके लिए सरकार पूर्ण रूप से दोषी है। उन्होने कहा कि सरकार असंवेदनशील है और जहरीली शराब से हुुई मौतों ने यह साबित कर दिया है कि यह सरकार विफल है। और उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होने सरकार से इस्तीफे की भी मांग की है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments