Homeराज्यउत्तराखण्डतनाव के चलते 16 साल की किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या......

तनाव के चलते 16 साल की किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या……

देहरादून- देहरादून के जमनपुर सेलाकुई में 16 वर्षीय किशोरी ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जमनपुर सेलाकुई में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका बबली मूल रूप से अधलखिया बलीपुर बरेली यूपी की रहने वाली थी और वर्तमान में परिवार के साथ जमनपुर सेलाकुई में रहती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया गया कि बबली ने जिस समय आत्महत्या की वह घर पर अकेली थी। सभी लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। विगत काफी दिनों से वह तनाव में थी। परिजनों ने बताया कि उनके घर लौटने पर जब दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। इस पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर पंखे से किशोरी को उतारा और अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। चैकी इंचार्ज नवनीत भंडारी के अनुसार कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments