Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र की हंगामेदार शुरूआत, जहरीली शराब कांड को लेकर...

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र की हंगामेदार शुरूआत, जहरीली शराब कांड को लेकर विपक्ष का हंगामा…….

देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत ही हंगामेदार रही। हरिद्वार जिले में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर विपक्ष ने हंगामा कर दिया। सत्र शुरू होते ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने अभिभाषण पढ़ा, लेकिन इस दौरान सदन में विपक्ष ने शराब कांड को लेकर हंगामा कर दिया। विपक्ष के नेताओं ने हाथों में नारों लिखी तख्तियां उठाईं। साथ ही जहरीली शराब कांड पर विपक्ष ने आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की। वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सवाल उठाया कि 11 बजे पहले राज्यपाल का अभिभाषण कैसे शुरू हुआ। उन्होंने सदन की परंपरा तोड़ने का आरोप लगाया।जिसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया और कांग्रेसी विधायक धरने पर बैठ गए।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments