Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड का बजट सत्र आज से, 15 को पेश होगा बजट, 5...

उत्तराखंड का बजट सत्र आज से, 15 को पेश होगा बजट, 5 विधेयक होंगे पेश…..

देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज शुरू होने जा रहा है। 22 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र की शुरुआत राज्यपाल डॉ. बेबी रानी मौर्य के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य राज्यपाल बनने के बाद आज पहली बार सदन में अभिभाषण करेंगी। सत्र में पांच नए विधेयक सदन पटल पर रखे जाएंगे। उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय विधेयक सदन में पुनर्विचार को प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के लिए अभी तक विधायकों द्वारा 685 प्रश्न लगाए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट 15 फरवरी को पेश किया जाएगा। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष कांग्रेस जहरीली शराब से हुई मौतों, कानून-व्यवस्था समेत अन्य प्रकरणों पर सरकार पर हमला बोलने की तैयारी में है। उधर, सत्तापक्ष भाजपा भी जवाबी रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए पहले ही भाजपा व कांग्रेस के विधायक दलों की बैठकों में रणनीति तय की गई। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर में प्रस्तावित रैली को देखते हुए 14 फरवरी को सदन नहीं चलेगा, इसलिए त्रिवेंद्र सरकार का बजट 14 की जगह अब 15 फरवरी को सदन के पटल पर रखा जाएगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments