Homeराज्यउत्तराखण्ड10 फरवरी से देहरादून से गुवाहाटी और कोलकाता के लिए शुरू होगी...

10 फरवरी से देहरादून से गुवाहाटी और कोलकाता के लिए शुरू होगी सीधी हवाई सेवा, ये रहेगा शेड्यूल…..

 

देहरादून- जौलीग्रांट एयरपोर्ट 10 फरवरी से गुवाहाटी और कोलकाता हवाई अड्डों से जुड़ने जा रहा है। विमानन कंपनी जेट एयरवेज एयरलाइंस इन शहरों के लिए अपनी हवाई सेवाओं को शुरू करने जा रही है। अब तक देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पंतनगर, पिथौरागढ़, जम्मू, अमृतसर, जयपुर आदि शहरों से सीधी हवाई सेवा जबकि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गोवा, बंगलूरू, कोलकाता के लिए कनेक्टिंग हवाई सेवा से जुड़ा हुआ है। गुवाहाटी और कोलकाता से सीधी हवाई सेवा होने से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट 16 शहरों की हवाई सेवाओं से जुड़ जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि जेट एयरवेज का विमान गुवाहाटी से 11 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरकर दो बजकर 45 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा। देहरादून से यही विमान तीन बजकर 15 मिनट पर उड़कर साढ़े पांच बजे गुवाहाटी पहुंचेगा। गुवाहाटी से छह बजे उड़ान भरकर शाम सात बजकर 10 मिनट पर कोलकाता लैंड करेगा। हवाई सेवाओं में विस्तार होने से राजधानी देहरादून के हवाई यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular