हल्द्वानी(देहरादून)- उत्तर प्रदेश के के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हल्द्वानी में 9 फरवरी को प्रस्तावित त्रिशक्ति सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। सम्मेलन के लिए एमबी इंटर कॉलेज में मंच लगभग तैयार कर दिया गया था, और बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की सफलता के लिए भूमि पूजन भी होना था। वहीं सम्मेलन के लिए बूथ स्तर तक बैठकें भी की गईं थीं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 9 फरवरी को होने वाला सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है, चूंकि रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी को सभा हैं, इस कारण पार्टी के लोग रुद्रपुर की सभा की तैयारी करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा के बाद त्रिशक्ति सम्मेलन के लिए आगे की तिथि निर्धारित की जाएगी। वहीं जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का कहना है कि सम्मेलन स्थगित होने से सम्मेलन की तैयारी में लगे कार्यकर्ता योगी आदित्यनाथ के नहीं आने से मायूस हो गए हैं।



