
देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बीस लाभार्थियों को एक लाख रुपये के चेक वितरित किए। बैराज रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि समाज के उपेक्षित, वंचित एवं शारीरिक रूप से अक्षम और चिकित्सालयों में उपचाराधीन रोगियों के लिए मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश प्रेमलाल, तहसीलदार रेखा आर्य, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, रङ्क्षवद्र राणा, आदित्य राज, गैस एजेंसी के प्रबंधक रजनीश शर्मा, पार्षद नगर निगम शिव कुमार गौतम, विपिन पंत आदि लोग मौजूद रहे।



