देहरादून- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन बंगलूरू में विमान हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के परिवार से मिलने के लिए आज देहरादून पहुंची। इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत भी मौजूद रहे। बता दें कि बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें दो पायलट शहीद हो गए थे। इनमें से एक पायलट सिद्धार्थ नेगी देहरादून के वसंत विहार का रहने वाला था। विमान हादसे में शहीद हुए उत्तराखंड के युवा स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां सोमवार की देर शाम कनखल स्थित सती घाट पर गंगा में प्रवाहित की गई।