Homeराज्यउत्तराखण्डसावधान! उत्तराखंड मे अगले 24 घंटे घने कोहरे का अलर्ट, पाला बढ़ाएगा...

सावधान! उत्तराखंड मे अगले 24 घंटे घने कोहरे का अलर्ट, पाला बढ़ाएगा पहाड़ों में ठिठुरन……..

देहरादून- उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पौड़ी के निचले इलाकों में पाले की मात्रा बढ़ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार पांच फरवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। विशेषकर छह व सात फरवरी को मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश और अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के भीतर हिमस्खलन हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से हिमस्खलन की चेतावनी जारी करने के बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों को सचेत रहने को कहा है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular