Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ यूकेडी 23 जनवरी से चलायेगी जनजागरण...

प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ यूकेडी 23 जनवरी से चलायेगी जनजागरण अभियान…….

देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 23 जनवरी से प्रदेशभर में जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान सात दिन का होगा और पूरे प्रदेश में एक साथ चलेगा। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में राज्य युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो चुका है। समूह ग इसका स्पष्ट उदाहरण है। राज्य की जमीनों को कौडियों के भाव बाहर के लोगों को बेचा जा रहा है। भू-कानून खत्म कर दिया गया है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं तो नहीं मिल पा रही हैं, शराब घर-घर पहुंच गई है। युवाओं को रोजगार की जगह नशा परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन 18 वर्षों में गांव सुनसान हो गए हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। शिक्षण संस्थान बंद होते जा रहे है। भट्ट ने कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर दल हर विधानसभा में जनजागरण अभियान चलाएगा। अभियान 23 जनवरी से शुरू होगा। अभियान को में तीन भागों में विभाजित किया गया है। कुमाऊं मंडल में काशी सिंह ऐरी, तराई मंडल से खुद वह और गढ़वाल मंडल में त्रिवेंद्र सिंह पंवार अभियान का नेतृत्व करेंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular