Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड इस साल की पहली कैबिनेट बैठक आज, इन-इन मुद्दों पर हो सकती...

इस साल की पहली कैबिनेट बैठक आज, इन-इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा……..

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज इस साल की पहली कैबिनेट बैठक आहूत हुई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत 50 फीसदी एरियर की अवशेष राशि और भत्तों की स्वीकृति का निर्णय हो सकता है। वित्त विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार है। कैबिनेट का इशारा होगा तो प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत हो जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग अपनी रिपोर्ट कैबिनेट को पहले प्रस्तुत कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक, एरियर और भत्तों पर खर्च होने वाली राशि का वित्त विभाग ने प्रबंध कर लिया है। कैबिनेट मे प्रदेश की पहली अपार्टमेंट नीति का प्रस्ताव आ सकता है। आवास विभाग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। भूमि और संपत्तियों के नए सर्किल रेट का प्रस्ताव भी तैयार हो रहा है। यदि प्रस्ताव समय पर तैयार हो गया तो इसे कैबिनेट में लाया जा सकता है। होम स्टे योजना में बिजली और पानी में छूट देने की चर्चाओं के बीच सरकार कैबिनेट में प्रस्ताव ला सकती है। इसके अलावा कुछेक विभागों की सेवा नियमावली भी कैबिनेट में मंजूरी के लिए जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2