Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड मे हड़ताल के चलते मचा हाहाकार, बैंक, बीमा, डाकघर, बिजली कर्मियों...

उत्तराखंड मे हड़ताल के चलते मचा हाहाकार, बैंक, बीमा, डाकघर, बिजली कर्मियों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित…….

देहरादून- उत्तराखंड में राष्ट्रीकृत हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। यहां बैंक, डाकघर, बीमा कर्मी, बिजली विभाग सहित, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के कर्मी हड़ताल पर रहे। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते देहरादून का राजपुर रोड स्थित पोस्ट ऑफिस खाली पड़ा रहा। राजधानी देहरादून में उत्तराखंड बैंक इंप्लॉइज यूनियन के कर्मियों ने रैली निकाकर विरोध जताया। यहां आयकर ऑफिस के सामने आयकर कर्मचारी समूह ग के सदस्यों ने धरना दिया। गांधी पार्क के सामने उत्तराखंड क्रांतिदल के सदस्यों ने सरकार द्वारा समूह ग हेतु शीघ्र अध्यादेश लाने की मांग के साथ धरना दिया। ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक के बाहर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। वहीं रुद्रपुर में राष्ट्रीकृत बैंक, बीमा कर्मी हड़ताल में रहे। आशा कार्यकर्ताओं ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। हल्द्वानी स्थित बुद्धापार्क में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आहूत राष्ट्रीय हड़ताल में आशा कार्यकर्ताओं, बैंक कर्मियों, बीमा कर्मियों व अन्य समूहों का समर्थन मिला। हल्द्वानी प्रधान डाकघर में दो दिवसीय हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी। नई टिहरी में स्टेट बैंक और उसके सहयोगी बैंक को छोड़कर अधिकांश बैंक, एलआईसी और अन्य बीमा कार्यालय के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। रुद्रप्रयाग में पंजाब नेशनल बैक बंद हैं। कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ग्रामीण बैंकों में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। कर्णप्रयाग के उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में कामकाज ठप है। पौड़ी में भी हड़ताल का असर दिखाई दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2