देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 21वी सदी का अम्बेडकर बताते हुए कहा कि गरीबों के हित के लिए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक गरीब के बेटे ने सभी गरीबों के लिए सोचा है।



