देहरादून- देहरादून में मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। खेल महाकुंभ के अंतर्गत राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का में खिलाड़ी मंगलवार से अपना दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम में खेल मंत्री अरविंद पांडेय और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी शिरकत की। खेल महाकुंभ में राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी पहुंचे हैं। ये दूसरा मौका है जब यहाँ खेल महाकुम्भ आयोजित हो रहा है जिसमे 13 जनपदों के 7410 खिलाड़ी प्रतिभाग खेल महाकुम्भ में कर रहे हैं। स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता में चार युवा वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमे चार युवा वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें अंडर 14,17,19 ओर 19 से 25 वर्ग के युवा अलग अलग प्रतिस्पर्धा होंगी। बात दे इस खेल महाकुम्भ मुख्य खेल फुटबॉल रखा गया है खास बात ये है कि फुलबाल खेल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार में कार मिलेगी। खेल महाकुंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेल महाकुंभ में देहरादून पहुंचे सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी वहीं इस मौके पर खेल मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने तारीफ करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में अरविंद पांडे बेहतर काम कर रहे हैं साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ कराने के लिए खेल मंत्री और खेल विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की है जो कि आज धरातल पर दिख रही है। खेल महाकुंभ महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 10 जनवरी तक चलेगा।



