Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशअगर आप भी नया साल नैनीताल में सेलीब्रेट करने जा रहे, तो...

अगर आप भी नया साल नैनीताल में सेलीब्रेट करने जा रहे, तो इन 5 जगह जाना न भूलें…….

उत्तराखंड- अगर आप नए साल का जश्न मनाने के लिए नैनीताल का प्रोग्राम बना रहे हैं तो यह कुछ जगह आपके टूर को और भी यादगार बना देंगी। उत्तराखंड के कुमाऊं में सरोवर नगरी के नाम से विख्यात नैनीताल अपने आप में भी प्राकृति सौंदर्य को समेटे हुए है। ऐसे में आप यहां जाएं तो इन पांच जगह पर जाना न भूलें।

सरोवर नगरी के दिल में बसी है खूबसूरत नैनी झील। आपको बता दें कि नैनी झील में आसपास के सारे पहाड़ों का रिफ्लेक्शन पड़ता है जिससे इसका पानी बिल्कुल हरा दिखता है और यह दृश्य काफी मनोरम लगता है। इस झील में आप बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं मौसम के अनुसार भी यहां के पानी के रंग में आप बदलाव देख सकते हैं। जानकारों की मानें तो इस झील की गहराई कितनी है यह आज तक कोई नहीं जान पाया।नैनीताल की सबसे मशहूर जगहों में से एक है इको केव। इस जगह में कई सारी गुफाएं एक साथ हैं। इस गुफा की सबसे खास बात ये है कि बाहर चाहे जैसा भी मौसम हो लेकिन इस गुफा में हमेशा ठंड ही रहती है। यहां से स्नो व्यू पॉइंट भदेखा जा सकता है। आपको बता दें कि यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।

नैनीताल का चिड़ियाघर पर्यटकों को बरबस ही अपनी और लुभाता है। इस जू में आप एक बार जाएंगे तो दोबारा जाने की इच्छा जरूर रखेंगे। यहाँ काला चीता, बाघ, भालू, हिरनजंगली बिल्ली आदि जानवर देखे जा सकते हैं। इसके आस-पास का नजारा भी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।नैनीताल में आप घूमते-घूमते थक जाएंगे लेकिन झीलों का सिलसिला खत्म नहीं होगा। नैनीताल में 7 तालों की खूबसूरत जगह को सातताल के नाम से जाना जाता है। यह सातताल नैनीताल से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर है। यह नजारा देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। यहां की नौकुचिया ताल काफी मशहूर है। यहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं।

नैनीताल शहर से करीब ढाई किलोमीटर दूरी पर यह प्वाइंट है। यह 2270 मीटर की ऊंचाई पर बना है। यहां जाने के लिए मल्लीताल से रोपवे से जाया जाता है। यह रोपवे के लिए भी फेमस है। इसके साथ ही यहां से हिमालय का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। स्नोव्यू से लगी हुई दूसरी चोटी हनी-बनी है, जिसकी ऊंचाई 2179 मीटर है, यहां से भी हिमालय का सुंदर नजारा दिखता है। यहां आप शूटिंग भी कर सकते हैं। यहां एक एडवेंचर पार्क भी है जहां आप रोमांच का भी मचा ले सकते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular