उत्तराखंड सरकार की नई पहल, जल्द शुरू करने जा रही है 108 एंबुलेंस ऐप….

0
664

देहरादून- दुर्घटना में घायल व्यक्ति, मरीजों को तुरंत उपचार देने के लिए राज्य सरकार 108 ऐप के रूप में एक नई पहल करने जा रही है। इसके तहत एंबुलेंस बुलाने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर तुरंत 108 कॉल सेंटर से एक लिंक भेजा जाएगा। इस पर क्लिक करते ही व्यक्ति को एंबुलेंस का नंबर और लाइव लोकेशन दिखने लगेगी। यह भी पता चलेगा कि एंबुलेंस आने में कितना समय लगेगा। प्रदेश में 108 सेवा के संचालन के लिए नई कंपनी की तलाश शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें कुछ नए बिंदु भी इसमे जोड़े गए हैं। बताया गया कि इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके माध्यम से 108 एंबुलेंस को ठीक उसी ढंग से ट्रैक किया जा सकेगा जैसा किसी कैब सर्विस में किया जाता है। बता दे कि अभी तक 108 में फोन करने पर कॉल सेंटर में बैठा व्यक्ति पीड़ित को यह कहकर मुक्त हो जाता था कि एंबुलेंस भेज दी है। इसके पहुंचने में कई बार ज्यादा वक्त लग जाता है। ऐसे में समय पर इलाज न मिलने से कई लोगों की जान तक चली जाती है। अब ऐसा नहीं होगा। एंबुलेंस के बारे में पीड़ित को सही जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा बोट एंबुलेंस की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। अभी टिहरी में ऐसी एक एंबुलेंस तैनात है। जिसकी संख्या जल्द दो की जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here