Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में अब ट्रैफिक पुलिस स्वैप मशीन से काटेगी चालान……

उत्तराखंड में अब ट्रैफिक पुलिस स्वैप मशीन से काटेगी चालान……

रुद्रपुर- अब उत्तराखंड के इस शहर में ट्रैफिक पुलिस स्वैप मशीन से चालान काटेगी। बैंक द्वारा पुलिस विभाग को 12 स्वैपिंग मशीन दी गई हैं। आज रुद्रपुर पुलिस लाइन में हुई क्राइम बैठक में एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने मातहतों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यातायात पुलिस को स्वैप मशीन दीं। एसएसपी ने अधिकारियों के साथ जिले में अपराध पर लगाम लगाने पर चर्चा की। बता दें कि यह स्वैपिंग मशीन एचडीएफसी बैंक द्वारा पुलिस विभाग को दी गई हैं। साथ ही बैंक ने प्रदूषण से बचने के लिए मास्क भी वितरित किए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2