Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……..

मेष :- परिवारजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मन ग्लानि से भरा रहेगा । आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुखी होगा।

वृष :- आज जरूरत से ज्यादा विपरीत लिंग के व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन :-  सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा लेकिन मध्याह्न के बाद झगड़े का वातावरण बना रहेगा। आपकी स्फूर्ति हताशा में परिवर्तित हो जाएगी। फिर भी अपनी मानहानि से बचकर चलिएगा।

कर्क :- आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक होगा । आर्थिक लाभ मिलेगा। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा।

सिंह :-  अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहने का अवसर मिलेगा। व्यापारी गण उनके व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।

कन्या :- नौकरी-व्यवसाय में आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। पिता से लाभ हो सकता है।

तुला :-  सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे, आपको अपनी वाणी और व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत है

वृश्चिक :- आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो । आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है आज आपके खर्च का दिन है। किसी भी प्रकार के अकस्मात से बचें। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी।

धनु :-  आज कई लाभ हासिल करने का दिन है। किसी भी प्रकार के अकस्मात से बचें।  व्यापार-धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा।

मकर :- वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्ग-वर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। क्रोध और बड़बोलेपन से अनर्थ हो सकता है।

कुंभ :- मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक विचारों को मन पर हावी न होने दें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। आज वाणी पर संयम बरतने की जरूरत हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निर्णय लेते समय सावधानी बर्ते ।

मीन :- आज आप लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास का योग है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहने वाले मित्रों और संबंधियों के समाचार मिलेंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular