Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बड़ी खबर-: उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा को विजिलेंस...

बड़ी खबर-: उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार……..

देहरादून- आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलसचिव डा.मृत्यंजय मिश्रा को विजिलेंस की टीम ने आज शाम गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस देहरादून सेक्टर के एसपी प्रमोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उनके खिलाफ विवि में पद पर रहते पदों पर भर्ती, वित्तीय अनियमितता, घोटाले के आरोप हैं। मामले की जांच विवि के कुलपति ने की थी। इसके बाद शासन ने विजिलेंस को खुली जांच करने के आदेश दिए थे।
बता दें कि हाल ही में उन्हें आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव पर से निलंबित कर दिया था। उन्हें विजिलेंस जांच के साथ ही विभिन्न पदों पर भर्ती, वित्तीय अनियमितता, घोटाले से संबंधित जांचों के चलते निलंबित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2