
रुद्रपुर- रुद्रपुर में शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए शव के पोस्टमार्टम की मांग की है। मूल रूप से सतेया बरेली निवासी शिवानी (22) पुत्री राजेन्द्र का विवाह 2 साल पूर्व ट्रांजिट कैंप निवासी रवि से हुआ था। बताया गया कि रविवार रात तबियत बिगड़ने पर शिवानी की मौत हो गई। मृतका के ससुरालियों का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने से शिवानी की मौत हुई है। वहीं मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की है।