Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

मेष :- आज आपके द्वारा धार्मिक कार्य होने संभव है । बड़े बुज़र्गों के साथ भरपूर मिलेगा जिससे  आपको लाभ भी प्राप्त होगा। पढ़ाई-लिखाई के संबंध मे भी आपको सफलता भी मिलेगी और भाग्य भी आपको हर तरह से सहयोगी होगा । आपको यात्राओं से लाभ की प्राप्ति होगी ।

वृष :- आज आप अपनी बुद्धिमता और योग्यता  का सही उपयोग करेंगे । आपके द्वारा बनाई गयी योजनाओ को प्रयोग करने का सही समय है, जिसके कारण आपके काम-काज को एक नयी दिशा मिल पाएगी । स्वास्थ्य के संबंधो मे कमी का सामना करना होगा। आपका दूसरों पर प्रभाव अच्छा बना रहेगा ।

मिथुन :- आज के दिन आपकी बुद्धि और योग्यता के अनुसार जो निर्णय आप लेंगे वो काम  काज पर अच्छा प्रभाव डालेगी । आपके स्वास्थ्य मे कही न कही कमी देखने को मिल सकती है । जीवन साथी के संबंधो मे भी आपको परेशानी आ सकती है। इस समय बिना विचारे कोई कदम न उठाए धोखा मिलने की उम्मीद बनी रहेगी ।

कर्क :- सरकार की तरफ से मिलने वाला सहयोग आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। आपकी अपनी किस्मत आपके हर काम को बनाने का काम करेगी । आपको आंखो से संबन्धित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा व पिता की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

सिंह :- आज आप आत्मनिर्भर रहेंगे व ईश्वरीय कृपा से हर संभव काम को आसानी से कर पाएंगे। आपके चुस्ती फुर्ती से हर काम को अंजाम देंगे जिसेके आधार पर आपके शत्रु भी आपसे दूरी बनाए रहेंगे। स्वास्थ्य प्रति सावधानी रखेl

कन्या :- जीवन साथी के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव आपको देखने को मिलेगा। बनते कामो मे भी कही न कही रुकावटे पैदा हो सकती है इस समय चालक लोगो से बचने की आवश्यकता है। पिता की सेहत व संतान के प्रति आप चिंतित रहेंगे । काले रंग से परहेज करें ।

तुला :- आज के दिन आपको किसी न किसी प्रकार की कठिनाई आपको घेरे रहेगी। विरोधी वर्ग भी आपको हर तरह से परेशान करेंगे । मन मे चल रहे नकारात्मक विचार आपके काम काज पर बुरा प्रभाव डालेगी । आपके ऊपर किसी प्रकार के आरोप लग सकते है । किसी की बातो मे आ कर कोई काम न करे,न ही किसी प्रकार के हस्ताक्षेप मे दखल न दे ।

वृश्चिक :- आज आप अपने साहस और  आत्मबल पर हर संभव काम कर पाएंगे । भाइयों व मित्रों से भी आपको लाभ प्राप्त होगा । आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल अवश्य मिलेगा ।  माँ के संबंधो मे कमी बनी रहेगी व धन हानि हो सकती है ।

धनु :- आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नही मिल पाएगा  । व्यवहार मे भी गुस्से की मात्रा आपको हर तरह से परेशानी मे घेरे रहेगी जिससे काम-काज मे भी काफी नुकसान आपको देखने को मिलेगा । अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखे ।

मकर :- आज का दिन आपके लिए अति भाग्य शाली रहेगा । पढ़ाई-लिखाई व काम काज मे सफलता प्राप्त होगी । आपकी अपनी योग्यता व बुद्धिमता के अनुसार हर संभव काम आप आसानी से कर पाएंगे । परिवार का सुख भी आपको अच्छा मिलेगा ।

कुंभ :- कोई न कोई अप्रिय घटना आपके साथ घटित होने की संभावना आपको विपरीत परिस्थितियो मे डाल सकती है । किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना बनी रहेगी । मित्रो व भाइयों के सुखो मे कमी के हालत बने रहेंगे । घर की सुख-समृद्धि मे कमी व धन हानि भी इस समय आपको देखने को मिलेगी  ।

मीन :- आज के दिन आपका आलस भरा रहेगा लेकिन चुस्ती चालाकियों से आप अपने काम को अंजाम देंगे। मानसिक रूप से कुछ हद तक आप परेशान रहेंगे । स्वभाव मे चिड़चिड़ापन, गुस्सा व क्रोध की अधिकता देखने को मिलेगी । पिता की सेहत व खुद की सेहत मे खराबी के हालात बन सकते है । काले रंग से परहेज करे ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments