Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, आज कैसा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, आज कैसा रहेगा आपका दिन………..

मेष :- आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रखने कि जरूरत हैं। आज व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्ताक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी तथा खर्च भी हो सकता है।

वृष :- आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी। संतान एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दुर्घटना से संभलकर चलें।

मिथुन :- नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है।

कर्क :- आज धन प्राप्ति के योग है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और संतान की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे।

सिंह :- आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। आज आपके लिए कार्य में सफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापार और नौकरी में अपार सफलता मिलेगी।

कन्या :- पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। दान देना उत्तम रहेगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा। मान-सम्मान तथा पदोन्नति होगी।

तुला :- आज के दिन शारीरिक कष्ट और मानसिक व्यग्रता मे दिन बीतेगा, मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। अचानक धन खर्च का होगा है। वाद-विवाद से आज दूर रहें।

वृश्चिक :- आज मन दुविधा में रहने के कारण किसी निर्णय पर आना संभव नहीं होगा। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। आज आलस्य के कारण ही आप को दुःख होने की संभावना है।

धनु :- आपका व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ने से परिणाम सकारात्मक प्राप्त होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रुप से लाभ होगा।

मकर :- आज का दिन लाभदायी है। सम्बंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी मुलाकात होगी। व्यापार की ओर से लाभदायी दिन है। आज घूमने फिरने मे दिन व्यतीत होगा तथा मित्रों से सहायता मिलेगी।

कुंभ :- नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति के योग हैं। बडों के आशीर्वाद भी आपके साथ हैं। धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा।

मीन :-  पारिवारिक मसलो को लेकर दिमाग मे तनाव बना रहेगा घर की स्त्री को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत आ सकती है। जिसकी वजह से आपका धन खर्ची के योग है। जरूरतमन्द औरत को कपड़े दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular