देहरादून- दून अस्पताल मे शौचालय में प्रसव और बच्चे की मौत के मामले पर कांगे्रस ने प्रदेश सरकार पर हल्ला बोलना शुरू कर दिया है। तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नवजात की मौत के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेवार है और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। आपको बता दे कि बीते कल राजधानी और सूबे के सबसे बड़े अस्पताल में एक महिला द्वारा अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म देने और नवजात की मौत होने की घटना सामने आयी थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने घटना को दुखद और शर्मनाक बताते हुए कहा कि जब राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति यह है तो पहाड़ी दूर क्षेत्रों का क्या हाल होगा। इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त ने इस शर्मनाक घटना के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि डेढ़ साल में उन्होने किसी को स्वास्थ्य मंत्री नहीं बनाया है वह खुद ही स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे है, इसलिए उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ चुनाव की चिंता है उन्हे लोगों की जान की कोई चिंता नहीं है। उन्होने कहा कि महिला अस्पताल के शौचालय में पानी तक न होना महकमें की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करते है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री को फुर्सत नहंीं है। स्वास्थ्य सचिव नींद में है। बीते तीन माह में इस प्रकार के तीन मामले सामने आ चुके है। हर बार समिति गठित की जाती है और जांच सौंप कर पल्ला झाड़ लिया जाता है लेकिंन इस बार कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और इस घटना के विरोध में सड़कों पर उतरेगी।
Hi, see this [URL=https://hotchip.org.uk/]daughter swap porn[/URL] archive. This presents great movies. Stream it today!
abe and charley gay porn