Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड़:- आपदा के पांच साल बीत जाने के बाद भी केदारनाथ में...

उत्तराखंड़:- आपदा के पांच साल बीत जाने के बाद भी केदारनाथ में पुलिस टीम को मिले 21 नर कंकाल…..

देहरादून- केदारनाथ रूट पर शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को लिंचोली और गौरीकुंड से लेकर रामबाड़ा के बीच कई नर कंकाल मिले हैं। इन कंकालों के डीएनए सैंपल लेने के बाद मौके पर ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। आपको बता दे कि हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर 2017 को एक जनहित याचिका पर सरकार को केदारघाटी में लापता शवों की तलाश के लिए पांच आईपीएस अधिकारियों की टीम भेजने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के इस आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने यह टीम केदारघाटी भेजी थी।

पुलिस अधीक्षक चमोली तृप्ति भट्ट, रुद्रप्रयाग प्रहलाद मीणा, आईपीएस टीसी मंजूनाथ, अजय सिंह और एसपी देहरादून यातायात लोकश्वर सिंह के नेतृत्व में पांच अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया था। टीमों ने अलग-अलग रूटों पर नर कंकालों की तलाश की। टीम सिर्फ दो दिन ही केदारघाटी में रही। ऐसे में टीम ने जो स्थिति देखी, वह बेहद चैंकाने वाली है। केदारनाथ आपदा के पांच साल बाद चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन में टीम को दो ट्रैक पर 21 नर कंकाल मिले। ऑपरेशन के दौरान टीम को लिंचोली और गौरीकुंड से लेकर रामबाड़ा के बीच शवों के कंकाल मिले हैं। इसके अलावा रामबाड़ा और त्रियुगीनारायण के उस रूट पर कंकाल मिले, जहां पहले कई सर्च ऑपरेशन चलाए जा चुके हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular