Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड स्वामी सानंद के निधन की खबर से मातृ सदन परिसर में शोक...

स्वामी सानंद के निधन की खबर से मातृ सदन परिसर में शोक की लहर, परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने सरकार पर लगाया हत्या का आरोप……

देहरादून- बृहस्पतिवार दोपहर बाद जैसे ही स्वामी सानंद की मौत की खबर मिली, तो मातृ सदन परिसर में शोक छा गया। आपको बता दे गंगा रक्षा के लिए गत 22 जून से मातृसदन आश्रम में तपस्यारत स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद ने नौ अक्‍टूबर से जल का भी त्याग कर दिया था। इसे देखते हुए बुधवार को प्रशासन ने उन्हें फिर ऋषिकेश एम्स में भर्ती करा दिया था। जिसके बाद आज दोपहर उनका निधन हो गया।

गंगा की अविरलता की मांग पर आमरण अनशन करते हुए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद  की मौत को मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने सरकार के इशारे पर की गई हत्या करार दिया है। उनका आरोप है कि हरिद्वार जिला प्रशासन, एम्स के डायरेक्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्वामी सानंद की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने इन सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह बताना चाहिए, कि मां गंगा ने उन्हें क्या इसीलिए बुलाया था कि वे गंगा भक्तों का बलिदान लेते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2