Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार मे प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर पीसीबी सख्त, 33 फैक्ट्रियों को...

हरिद्वार मे प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर पीसीबी सख्त, 33 फैक्ट्रियों को बंद करने का नोटिस जारी…….

हरिद्वार- राज्य में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) सख्त हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का पालन नहीं करने पर पीसीबी ने हरिद्वार की 33 फैक्ट्रियों को बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा मानकों के तहत काम करने वाली कंपनियों को फिर से अपना कारोबार शुरू करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि पिछले दिनों राज्य में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों पर सख्ती बरतते हुए पीसीबी ने जल्द ही मानकों में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। जिसमे कुछ कंपनी संचालकों ने मानकों को पूरा करने के लिए समय मांगा है। बताया जा रहा है कि जिन 333 कंपनियों में प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुरूप पाया गया, उनके संचालन की अनुमति दे दी गई है। इसके आलावा 33 कंपनियों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2