Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया तीरंदाजी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का शुभारंभ…….

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया तीरंदाजी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का शुभारंभ…….

देहरादून- राजधानी देहरादून मे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पवेलियन ग्राउण्ड देहरादून में तीरंदाजी की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखण्ड में पहली बार किया जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के सभी जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने व स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक खजान दास, आर्चरी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर, अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी अभिषेक वर्मा, विपिन बलूनी आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2