Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कृष्णा राज कपूर की अस्थिया लेकर हरिद्वार पहुंचा कपूर परिवार, वीआईपी घाट...

कृष्णा राज कपूर की अस्थिया लेकर हरिद्वार पहुंचा कपूर परिवार, वीआईपी घाट पर किया अस्थियों का विसर्जन…….

हरिद्वार- सिनेमा के शोमैन स्व.राज कपूर की पत्नी कृष्णाराज कपूर की अस्थियां लेकर कपूर परिवार के लोग शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां वीआईपी घाट पर उन्होंने कृष्णाराज कपूर की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। जानकारी के मुताबिक कपूर परिवार से करीब 8 लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। आज दोपहर बाद अभिनेता रणधीर कपूर अपनी मां कृष्णाराज कपूर की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे।उनके साथ भाई राजीव कपूर के साथ ही परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे। बता दें कि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का एक अक्टूबर की सुबह 4 बजे निधन हो गया था। कृष्णा राज कपूर 87 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक, वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनका 1 अक्टूबर की सुबह निर्धन हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2