देहरादून- राजधानी देहरादून मे आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी और अंग्रेजी हुकूमत को पस्त कर दिया था। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गांधी जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत में भी सभी राज्यों में अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता पद यात्रा के माध्यम से गांधी जी के आदर्श विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। वहीं 2 अक्टूबर को हुए रामपुर तिराहा कांड को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसकी जांच चल रही है। निश्चित ही सीबीआई दोषियों तक पहुंचेगी। आपको बता दे कि आज ही के दिन यानि 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहा कांड हुआ था। शहीदों की कुर्बानी से उत्तराखंड राज्य बना था।


