Monday, March 2, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद ने किया स्वामी दामोदर आनंद सरस्वती का सम्मान

ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद ने किया स्वामी दामोदर आनंद सरस्वती का सम्मान

देहरादून । ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के महामंत्री डीएन शुक्ल ने संन्यास ले लिया है। 20 सितंबर 2018 को मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग में स्वामी प्रणवानंद सरस्वती से दीक्षा लेकर श्री शुक्ल स्वामी दामोदर आनंद सरस्वती के नाम से जाने जाएंगे। स्वामी दामोदराआनंद सरस्वती का ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद ने सोमवार को खुशीराम लाइब्रेरी गांधी रोड पर एक बैठक आयोजित कर भव्य स्वागत किया। उन्हें पुष्पाहार तथा प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। स्वामी दामोदरा आंनद सरस्वती रोडवेज में कार्यरत रहे हैं और अधिकारी पद से सेवानिवृत्ति ले ली है। प्रारंभ से ही धार्मिक प्रवृत्ति के स्वामी दामोदर आनंद सरस्वती लगातार समाज सेवा तथा हिन्दू संस्कृति के उत्थान में लगे रहे। ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के महामंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया है और आगामी वार्षिकोत्सव तक उन्होंने समाज को समय दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मण समाज उत्थान परिषद के अध्यक्ष एसएन उपाध्याय ने की जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ओएसडी उत्तराखंड शासन एसपी पाठक ने किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वामी दामोदरआनंद सरस्वती ने कहा कि सभ्यता और संस्कृति की चिंता इन्हें प्रारंभ से ही रही है। उन्होंने संतों की गिरती गरिमा को बचाने के लिए यह निर्णय लिया है। लगातार समाज सेवा में जुटे रहे स्वामी दामोदर आनंद का कहना है कि हिन्दू समाज का हित करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह देव प्रसूता नदियों की परिक्रमा करना चाहते है। परिब्राजक के रूप में वह समाज के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारी एसपी पाठक ने स्वामी दामोदर आनंद सरस्वती का स्वागत करते हुए उनके संत जीवन के विलक्षणता की कामना की। अध्यक्ष एसएन उपाध्याय तथा अन्य वक्ताओं ने भी स्वामी दामोदर आनंद सरस्वती के भावी भविष्य की कामना की।
इस बैठक में संरक्षक सुभाष मिश्र, एसपी पाठक, डीपी पांडे, रामजी दूबे, दिनेश मिश्रा, मनोहर लाल सेमवाल, डीबी चौबे, डॉ. मित्रानंद बडोनी, सुभाष जोशी, उमा शंकर शर्मा डॉ. बीडी शर्मा, राम प्रताप मिश्र, उमा नरेश तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2