
उत्तरकाशी- उत्तराखंड़ में बढ़ रही बाल यौन हिंसा की घटनाओं को देखते हुए श्री भुवनेश्वरी महिला प्लान के द्वारा संचालित चाइल्डलाइन की ओर से उत्त्रकाशी राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 500 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित ओपन हाऊस में चाइल्ड लाइन महिला टीम की ने छात्राओं के साथ बुरे एवं अच्छे स्पर्श को लेकर खुलकर बातचीत की। कहा कि इस बातचीत का उद्देश्य है कि वह अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के व्यवहार एवं वातावरण का स्वयं आंकलन कर सके ओर अपने को सुरक्षित रखने में सक्षम बनें। वहीं इस मौके पर छात्राओं को बाल यौन हिंसा ओर उत्पीडन पर बनी कोमल एवं चुप्पीतोड़ा फिल्म दिखाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक दीपक उप्पल ने छात्र-छात्राओं के संयुक्त समूह को चाइल्ड लाइन के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और 1098 पर अपनी ज्वलन्त समस्याओं को लेकर बेझिझक कॉल करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सूचना देने वाले के नाम को गोपानीय रखने के साथ ही उसकी शिकायत पर प्राथमिकता से कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस पर बनायी गयी, फिल्म डेथविश बच्चों को दिखायी गई। जिसमें बच्चों को बताया गया कि कैसे एक अच्छा लड़का जो कुछ मुकाम हासिल कर सकता था, लेकिन नशे ने उसे वक्त से पहले ही मृत्यु तक पहुंचा दिया की जानकारी से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चे, शिक्षक , महिला पुलिस अधिकारी एवं चाइल्डलाइन टीम के सदस्य मौजूद रहे।


