Tuesday, March 3, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, कैसा रहेगा आज आपका दिन……..

मेष :- आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है, पेट संबंधी खराबियों का सामना करना पड़ सकता है । विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ खास अच्छा नहीं है परीक्षा में निराशाजनक परिणाम का सामना करना पड़ सकता है । आज के लिए अपना शुभ रंग सफ़ेद है और आपका शुभ अंक 2 है ।

वृष :- परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी खराबियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप चिंता में रहेंगे । आज आप परिवार की जिम्मेवारियों का निर्वाह अच्छे से करेंगे । आज के दिन लाल रंग से परहेज करें और आपका शुभ अंक 2 है ।

मिथुन :- आज भाग्य आपको हर संभव सहयोग करेगा, आप अपने प्रत्येक काम को आसानी से पूरा करेंगे, कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी । विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ खास अच्छा नहीं होगा । आज आपका शुभ रंग पीला होगा और शुभ अंक 3 होगा ।

कर्क :- नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है या जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं आज उनको खुशखबरी मिलने वाली है । आज के दिन अपनी जेब में पीला रुमाल रखना शुभ होगा और आपका शुभ अंक 1 होगा ।

सिंह :- विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा पढ़ाई-लिखाई में अच्छा मन लगेगा और परीक्षा में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे । आज के दिन किसी को भी पैसे उधार न दें । आज आपका शुभ रंग नारंगी होगा और आपका शुभ अंक 1 होगा ।

कन्या :- परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बनेंगे, आज के दिन धन लाभ होने के योग बने हुये हैं लेकिन जीवनसाथी  के साथ अलगाव रह सकता है । आज के दिन सफ़ेद रंग से परहेज करें और अपना शुभ अंक 1 होगा ।

तुला :- आज भाग्य का सहयोग आपको पूर्णरूप से नहीं मिल पाएगा, आज आपके साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है तो आपको सचेत रहने की आवश्यकता  है । कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी । आज के दिन काले रंग से परहेज रखें और आपका शुभ अंक 1 होगा ।

वृश्चिक :- आपका स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा । कार्यक्षत्र में भाग्य आपको हर संभव सहायता करेगा, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी । आज के लिए आपका शुभ रंग लाल होगा और आपका शुभ अंक 9 होगा ।

धनु :- आज आप अपने परिवार को पूर्णरूप से सहयोग करेंगे जिसके कारण परिवार के सभी  सदस्य आपसे खुश रहेंगे । आज आपको अपने स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की आवश्यकता  है । आज लंबे समय बाद किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है । आज आपका शुभ रंग नारंगी होगा ।

मकर :- आज भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा, आज के दिन अध्यात्मिकता की तरफ आपका झुकाव बनेगा जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी । बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी । आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 3 होगा ।

कुंभ :- परिवार में सदस्यों के साथ किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है इसीलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रख कर चलें । अपने  स्वभाव में जिद्दीपन देखने को मिलेगा । आज अपने खर्चे पर काबू रखें । आपका शुभ पीला और शुभ अंक 3 होगा ।

मीन :- आज आपके स्वभाव में जिद्द्यपन देखने को मिलेगा जिसके कारण दोस्तों के साथ मतभेद हो सकता है । स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है । आज आपका शुभ रंग नारंगी होगा और आपका शुभ अंक 1 होगा ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2