Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर ‘‘पराक्रम पर्व’’ का आयोजन,...

देहरादून में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर ‘‘पराक्रम पर्व’’ का आयोजन, सीएम ने किया एनसीसी कैडेटस को सम्मानित……..

देहरादून- राजधानी देहरादून मे आज सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने दीप प्रावजलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह ‘‘पराक्रम पर्व’’ पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उपस्थित एनसीसी कैडेटस को सम्मानित किया, तथा युवा कैडेटस का उत्साहवर्द्धन किया।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि दो वर्ष पूर्व 29 सितम्बर को भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया तथा 38 आंतकी घुसपैठियों को समाप्त किया। यह एक बड़ा साहसिक निर्णय व कार्य था। प्रधानमंत्री व देश को अपने सैनिकों की अदम्य क्षमता, साहस, पराक्रम, आत्मबल व वीरता पर अटूट विश्वास था। हम कूटनीतिज्ञ क्षेत्र में भी सफल रहे। प्रधानमंत्री ने पड़ोसी देश को स्पष्ट संदेश दिया, कि बातचीत व बंदूक साथ-साथ नही चल सकती। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हाल ही में जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस विभाग से जारी आकड़ों से पता चलता है कि जम्मूं एव कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। 2017 में संचालित आॅपरेशन आॅल आउट में भी आंतकीयों को समाप्त किया गया। 2018 में 150 आतंकी मारे गये।हम विस्तार में विश्वास नही करते, परन्तु हम देश की रक्षा चाहते है। हम अपने वीर जवानों को बधाई व शुभकामनाएं देते है व उनके साहस व वीरता को सलाम करते है। जहां एक ओर सेना देश रक्षा का कर्तव्य निभा रही है, ऐसे मे आम जन को सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ विधायक हरबंस कपूर, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, मुन्ना सिंह चैहान, ले0 ज0 आन्नद स्वरूप, ले0 ज0 ओ0 पी0 कौशिक व बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular