Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून मे कल मनाया जायेगा जवानों की वीरता का जश्न, यहां लोग...

देहरादून मे कल मनाया जायेगा जवानों की वीरता का जश्न, यहां लोग लाइव देख सकेंगे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’…….

देहरादून- राजधानी देहरादून देश की सैन्य शक्ति में अहम योगदान देता आया है। इसी कड़ी में सीमा पर देश की रक्षा में तैनात सैनिकों की वीरता का जश्न यहां कल जमकर मनाया जाएगा। आपको बता दे कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर शनिवार को गढ़ी कैंट के जसवंत सिंह ग्राउंड में पराक्रम पर्व का आयोजन होने जा रहा है। यह दिन सर्जिकल स्ट्राइक डे के रूप में मनाया जायेगा। इस दौरान सर्जिकल स्ट्राइक को लोग लाइव देख सकेंगें। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से शाम के पांच बजे तक चलेगा। बता दे 29 सितंबर 2016 को सीमापार जाकर आतंकियों पर हमला बोलने के दिन को सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक डे के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस वर्ष सेना के जवानों के साहस, वीरता और बलिदान को दर्शाने के लिए 28 से 30 सितंबर तक ‘पराक्रम पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। देश के 51 शहरों में 53 स्थानों पर सैनिकों की वीरता का यह जश्न मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य केंद्र दिल्ली स्थित इंडिया गेट है। इसी क्रम में यहां भी सेना की 69वीं माउंटेन ब्रिगेड एक समारोह का आयोजन करने जा रही है। यह समारोह गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में 29 सितंबर को यानि कल सुबह दस बजे से लेकर शाम बजे तक होगा। इसमें मिलिट्री बैंड परफॉर्म करेगा। इसके साथ साथ सेना के हथियारों एवं युद्ध उपकरणों को आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मूवी क्लिप दिखाई जाएगी और कैनवास के माध्यम से जनता के संदेशों का संग्रह किया जाएगा। जिसे सीमा पर तैनात जवानों को भी भेजा जाएगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments