देहरादून – जहां एक तरफ पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा सत्र में कांग्रेस की परफॉर्मेंस को लेकर खुशी जताई है वहीं दूसरी ओर पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। प्रीतम ने कहा कि यूपीए के शासनकाल के दौरान हमने बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती महंगाई को लेकर बयान सुनें उस समय यही बीजेपी के तमाम केंद्रीय नेता बढ़ती महंगाई को लेकर यूपीए की सरकार पर हमलावर थे उन्होंने कहा कि जब इस महंगाई को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान नियम 58 के अंतर्गत कांग्रेस ने सरकार के सामने सवाल उठाया तो सरकार ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई महंगाई नहीं है। प्रीतम ने सरकार पर आरोप लगाया कि तार्किक अंदाज में सरकार ने महंगाई के सवाल पर कोई वाजिब जवाब नहीं दिया ।