Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की हादसे में जूनियर इंजीनियर को तत्काल...

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की हादसे में जूनियर इंजीनियर को तत्काल निलंबित करने के दिए निर्देश……

 

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रूड़की में हाईटेशंन तार की चपेट में आने से कुछ व्यक्तियों के घायल होने व एक युवती की मृत्यु होने की घटना का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित जूनियर इंजीनियर को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने घटना की जांच हेतु मुख्य अभियन्ता की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठन करने तथा घायलों के उचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए। आपकों बता दे कि आज सुबह रुड़की के कलियर में सवारियों से भरी बस में आग लगने से आधा दर्जन सवारियां बुरी तरह झुलस गई। हादसे का कारण हाईटेंशन लाईन का तार बताया गया है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया है। जिसमें एक युवती की हालत गम्भीर होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।हरिद्वार स्थित एल्प्स कम्पनी की यह बस प्रतिदिन की तरह कलियर क्षेत्र से कर्मचारियों को लेने आई थी। बस अलग अलग गांव से महिलाओं एवं पुरुषों को एकत्र करती है। आज सुबह वह इनायतपुर से सिडकुल की ओर जा रही थी। जैसे ही बस हद्दिवाला के समीप पहुंची तो सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विधुत लाईन का तार बस से टच हो गया। इस कारण बस में करंट फैल गया और अचानक आग लग गयी। आग लगते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार लोगों को इतना मौका भी नही मिला कि वह अपनी जान बचाने के लिए भाग पाएं। बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं सूचना परिजनों को मिली तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular