रुड़की- उत्तराखंड के रुड़की में आज सुबह एक भयानक हादसा हो गया। कलियर में एक सवारियों से भरी बस में आग लगने से आधा दर्जन सवारियां बुरी तरह झुलस गई। हादसे का कारण हाईटेंशन लाईन का तार बताया गया है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जिसमें से अन्य यात्री भी चोटिल हुए हैं, वहीं एक बच्चे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। एक कि हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। आपकों बता दें कि हरिद्वार स्थित एल्प्स कम्पनी की बस प्रतिदिन की तरह कलियर क्षेत्र से कर्मचारियों को लेने आई थी। बस अलग अलग गांव से महिलाओं एवं पुरुषों को एकत्र करती है। आज सुबह बस इनायतपुर से सिडकुल की ओर जा रही थी। जैसे ही बस हद्दिवाला के समीप पहुंची तो सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विधुत लाईन का तार बस से टच हो गया। इस कारण बस में करंट फैल गया और बस आग की लपटों से घिर गई। आग लगते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार लोगों को इतना मौका भी नही मिला कि वह अपनी जान बचाने के लिए भाग जाए बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं सूचना परिजनों को मिली तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भेजा है। वहीं 20 वर्षीय निशा की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।



