तीन दिन की लगातार बारिश के बाद आज लोगों कों मिली राहत, राजधानी समेत प्रदेशभर में खिली चटक धूप……

Sun-shineदेहरादून- तीन दिन की लगातार बारिश के बाद आज मंगलवार को कुछ राहत मिली है। आज सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में चटख धूप खिली हुई है। वहीं केदारनाथ धाम के लिए भी हेली सेवा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, टिहरी और कर्णप्रयाग में सुबह से ही बंद पड़े मोटर मार्ग सुचारू हो गए हैं। वहीं श्रीनगर में हल्की धूप के साथ भी कोहरा छाया हुआ है। हालांकि मलबा आने से कई घंटों से बंद पड़ा बदरीनाथ हाईवे अभी सुचारू नहीं हो पाया है, लेकिन टीम जेसीबी लेकर मलबा हाटाने में लगी हुई है। सोमवार को भारी मात्रा में मलबा आने से रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे अभी भी बंद है। प्रशासन ने यात्रियों के लिए पैदल मार्ग पर खतरा देखते हुए अभी भी आवागमन बंद किया हुआ है।

पौड़ी में अलर्ट
वहीं, पौड़ी मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी सुशील कुमार के मुताबिक मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जनपद में आईआरएस सिस्टम को अलर्ट किया गया है। आपदा से जुड़े अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्यालय में बने रहें। उन्होंने कहा कि आपदा से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना को आपदा परिचालन केंद्र में दिया जाए। साथ ही स्कूल भी बंद किए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here