देहरादून – हरिद्वार बाईपास रोड पर जाम की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। इसके लिए अजबपुर रेलवे फाटक पर अंडरपास तैयार होने वाला है। बतादे कि रविवार को अंडरपास आर.पार हो गया है। लगभग एक सप्ताह में अंडर पास से ट्रैफिक निकलने की उम्मीद है। अजबपुर रेलवे फाटक के पास ट्रैफिक जाम काफी पुरानी समस्या है। रिस्पना और आईएसबीटी से हर दिन यहां लंबा जाम लगता है। इससे निपटने को यहां फ्लाईओवर और फाटक के नीचे से अंडर पास बनाने की योजना पर काम चल रहा है। फ्लाई ओवर बनने में अभी कुछ माह और लगेंगे ए लेकिन जल्द ही अंडर पास बनकर तैयार होने वाला है। एनएच निर्माण खंड डोईवाला ने अंडर पास को फाटक के नीचे से आर.पार करने के लिए रेलवे से ब्लॉक मांगा है । इस बीच सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। एनएच डोईवाला निर्माण खंड के सहायक अभियंता नीरज सक्सेना ने बताया कि अब पास की एप्रोच रोड बननी बाकी रह गई है। बारिश के कारण एप्रोच रोड बनाने में परेशानी हो रही है। एक सप्ताह के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा।



