Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार में अखिल भारतीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी आज, भाग लेने पहुंचे राज्यसभा...

हरिद्वार में अखिल भारतीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी आज, भाग लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, संगोष्ठी में भारत के राजनैतिक भविष्य पर होंगी चर्चा…….

हरिद्वार- हरिद्वार में अखिल भारतीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी का आज आयोजन होने जा रहा है जिसमें राज्यसभा सांसद अमर सिंह भाग लेंगें। इससे पहले राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। इसके बाद अमर सिंह प्राचीन श्रीसिद्धेश्वर महादेव मंदिर भी गए और भगवान भोलेनाथ का आर्शीवाद लिया। यह आयोजन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के सानिध्य और उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आचार्य रमेश सेमवाल के संयोजन में किया जा रहा है। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद अमर सिंह भी इसमे भाग लेने पहुंचे। इसके अलावा देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित अजय भांबी, पंडित सुवेश सरमन, डॉ. एसएस रावत, डॉ. राजेश ओझा, पंडित सीताराम त्रिपाठी, डॉ. संजीव अग्रवाल सहित अनेक ज्योतिष विद्वान भाग ले रहे हैं। संयोजक पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि दो सत्रों में होने वाली इस संगोष्ठी में भारत के राजनैतिक भविष्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुंडली पर चर्चा पर करने के साथ ही अन्य ज्वलंत विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करने के साथ साथ आम जनता भी ज्योतिषविदों को अपनी जन्म कुंडली दिखाकर अपने कष्टों का निवारण करा सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2