Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, होम्योपैथिक चिकित्सक आज करेंगे...

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, होम्योपैथिक चिकित्सक आज करेंगे विधानसभा का घेराव…..

देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के विरोध में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आज विधानसभा का घेराव करेगें। डॉ. प्रणव ममगाईं ने बताया कि पलायन के कारण प्रदेश में एलोपैथिक चिकित्सकों की कमी हो रही है। वहीं ज्यादातर एलोपैथिक चिकित्सक पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने से हिचक रहे हैं। प्रदेश में 700 से ज्यादा होम्योपैथिक के डिग्री धारक चिकित्सक हैं। जो प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में होम्योपैथिक चिकित्सकों की सेवाएं लेने पर विचार करना जरूरी है। इसी मांग के समर्थन में आज गुरूवार को होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिशन द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

एसोसिएशन की मांगें

होम्योपैथिक निर्देशालय की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 101 होम्योपैथिक चिकित्सालयों की स्थापना करने वाले प्रस्ताव में जल्द से कार्रवाई की जाए।

ईएसआई के अंतर्गत होम्योपैथी को भी शामिल किया जाए और ईएसआई चिकित्सालयों में होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए।

भारत और राज्य सरकार द्वारा आयोजित आयुष कार्यक्रमों में होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी समान भागीदारी दी जाए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular