Homeराज्यउत्तर प्रदेशसिख तीर्थ स्थलों का किया जाए प्रचार-प्रसार

सिख तीर्थ स्थलों का किया जाए प्रचार-प्रसार

देहरादून। उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों की तरह ही सिख तीर्थ स्थलों का भी प्रचार-प्रसार किया जाए। यह मांग सिख आर्गेनाइजेशन ऑफ इण्डिया ने आज प्रेस क्लब में की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सगंठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सिख एंव पंजाबी समाज के लिए शिक्षा, रोजगार, मेडिकल व नशे के प्रति जागरूकता लाने के लिए कैम्प लगाया जाएगा। संगठन सरकार से मांग करेगा कि वह सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों को भी चारधाम यात्रा की तरह प्रचार प्रसार में शामिल करें।
सिक्ख आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह सेठी ने प्रेस क्लब में कहा कि सिख धार्मिक स्थलों का प्रचार-प्रसार आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा कांवली रोड क्षेत्र से सचिव मक्खन सिंह, मीडिया प्रभारी गुलशन सिंह, सहसचिव रेशम पाल सिंह, सूरज सिंह सहित कई लोगों की संगठन में पद भार दिए गए हैं।
सरदार राजेंद्र सिंह सेठी ने कहा कि संगठन आगामी समय में सिक्ख व पंजाबी समाज के लिये शिक्षा, मेडिकल, रोजगारपरक शिक्षा व युवाओं को नशे जैसी बुराईयों को दूर करने के लिए जागरूकता कैम्प लगायेगा। प्रेस वार्ता में कुलवंत कौर, मक्खन सिंह, अमनदीप सिंह रंधवा सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments