केरल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ‘‘आॅपरेशन सहयोग’’ में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए मुख्यमंत्री ने 13वीं गढ़वाल राइफल्स कों किया सम्मानित……

cmदेहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज विधानसभा भवन में 13वीं गढ़वाल राइफल्स कों केरल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य हेतु संचालित ‘‘आॅपरेशन सहयोग’’ में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 13वीं गढ़वाल राइफल्स द्वारा लगभग 8000 लोगों का जीवन बचाया गया तथा अनेक प्रभावितों को राहत पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि गढ़वाली वीरों द्वारा हजारों प्रभावित लोगों का जीवन बचाने के लिए किए गए उत्कृष्ट योगदान से उत्तराखण्ड राज्य गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल से 13वीं गढ़वाल राइफल्स के सभी सैनिको व उनके परिवारजनों की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य व सफलता की कामना भी की है।इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ विधायक गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, राजकुमार ठुकराल समेत कई विधायक मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here