Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश में किया संशोधन, भारतीय सेना को बुग्यालों...

हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश में किया संशोधन, भारतीय सेना को बुग्यालों मे नाईट स्टे करने की दी अनुमति……

नैनीताल- उत्तराखंड़ बुग्यालों में नाईट स्टे को लेकर लगी रोक पर हाईकोर्ट ने अपने आदेश में संसोधन कर दिया है। आज हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने भारतीय सेना को बुग्यालों में रहने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। साथ ही पर्यटन कारोबारियों के प्रर्थना पत्र पर याचिकाकर्ता को निर्देश दिया है कि एक हफ्ते के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कर करें। आपकेां बता दें कि पूर्व में हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सरकार को निर्देश दिया था कि 200 से ज्यादा पर्यटक बुग्यालों में ना जाएं। साथ ही निर्माण को ध्वस्त करने के साथ रात्री रुकने पर रोक लगा दी थी। इस आदेश से पड़े असर के बाद पर्यटन कारोबारियों ने हाईकोर्ट में नाइट स्टे करने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दाखिल किया। जिस पर आज सिर्फ सेना को इसकी अनुमति कोर्ट से मिली है, पर्यटन कारोबारियों की याचिका पर अब कोर्ट 24 सितंबर को सुनवाई करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2