Homeराज्यउत्तराखण्डझाड़ू के इन टोटकों से आती है घर में सुख-समृद्धि, हमेशा रहता...

झाड़ू के इन टोटकों से आती है घर में सुख-समृद्धि, हमेशा रहता है माता लक्ष्मी का वास, आप भी जानें……

हर व्यक्ति सुख, आर्थिक संपन्नता और शांति चाहता है। मगर, इसे हासिल करना इतना भी मुश्किल नहीं है। अगर आप अपने घर में सिर्फ झाड़ू से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो न सिर्फ आपके घर की कलह खत्म होगी, बल्कि मां लक्ष्मी का भी वास होगा।

झाड़ू का महत्व इससे भी समझा जा सकता है कि रोगों को दूर करने वाली शीतला माता अपने एक हाथ में झाड़ू लिए रहती हैं। अत: झाड़ू का नियमित उपयोग करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है, जानते हैं इसके बारे में….सूर्यास्त होने के बाद कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि इससे लक्ष्मी रूठ जाती हैं। वहीं, इसका एक और दर्शन यह भी है कि यदि कोई कीमती वस्तु गिर गई है, तो सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से वह दिखेगी नहीं और कचरे के साथ घर से बाहर चली जाएगी।

सबसे पहली बात यदि घर का मुखिया किसी खास काम से घर से बाहर निकलता है तो उसके जाने के तुरंत बाद घर में झाड़ू कभी भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर ऐसा किया जाए तो बनता काम बिगड़ जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति झाड़ू को एक ही नियत स्थान पर रखने की बजाय कहीं भी रख देते हैं, उनके घर में धन का आगमन प्रभावित होता है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

सपने में झाड़ू देखने का मतलब होता है, आपका आर्थिक नुकसान होने वाला है। बहुत ज्यादा समय से उपयोग में नहीं आ रही पुरानी झाड़ू को घर में न रखें। जब भी नई झाड़ू उपयोग में लानी हो तो, शनिवार से उसका उपयोग शुरू करें।

हम जिस प्रकार धन को छुपाकर रखते हैं, उसी प्रकार झाड़ू को भी अपने घर में आने-जाने वाले लोगों की नजरों से दूर रखना चाहिए।

माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी का वास झाड़ू में ही होता है। इसलिए झाड़ू पर कभी भी पैर नहीं मारना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

झाड़ू बुहारने के बाद हमेशा साफ करके रखें। झाड़ू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने पर घर में कलह होती है।

पोंछा लगाने वाले पानी में पांच चम्मच सादा समुद्री नमक मिलाना चाहिए। इससे किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को कम किया जा सकता है।इन टोटकों को भी आजमा सकते हैं

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किसी भी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में तीन झाड़ुओं का गुप्त दान करें। झाड़ू दान करने में इन बातों का ध्यान रखें।

मंदिर में झाडू दान करने के पहले शुभ मुहूर्त अवश्य देख लें। यदि उस दिन कोई शुभ योग, त्यौहार हो तो इस दान की महत्ता बढ़ जाती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का वास होता है। जिस दिन भी यह काम करना हो, उसके एक दिन पहले ही आपको 3 झाड़ू खरीद लेनी चाहिए।

जब भी किसी नए घर में प्रवेश करें, तो नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular