Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर व्यापारी हुए बेकाबू, गुस्साये व्यापारियों ने...

अवैध अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर व्यापारी हुए बेकाबू, गुस्साये व्यापारियों ने जमकर किया टीम का विरोध…..

देहरादून- प्रेमनगर बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए आज ‘महाअभियान’ चलाया गया। सुबह करीब आठ बजे यहां बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ शुरू हो गई। जिसके विरोध में व्यवसायी धरने पर बैठ गए। उन्होंने पक्षपता का आरोप लगया। साथ ही कहा कि पहले अवैध अतिक्रमण हटाओ फिर हम खुद अपनी दुकानें तोड़ेंगे। अगर हमारी दुकानें अवैध हैं तो नक्शा पास क्यों किया गया। प्रशासन ने अवैध काम क्यों किया। व्यापारियों ने अधिकारियों को बुलाने की बात भी कही। इस दौरान एक व्यापारी ने आत्मदाह की धमकी भी दे डाली। अतिक्रमण ढहाने गई टीम को प्रेमनगर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों की टीम से नोक-झोंक भी हो गई। जिसके बाद लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भारी विरोध के बीच, जिला प्रशासन की टीम ने अवैध दुकानों पर जेसीबी चलाई। बता दें कि यहां 160 दुकानें अतिक्रमण के जद में हैं। यहां अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। भाजपा के चार विधायक ही अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ खड़े हो गए थे। लिहाजा इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को प्रेमनगर बाजार पूरी तरह से जीरो जोन रहा। यहां से गुजरने वाले यातायात को विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से होते हुए भेजा गया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular