देहरादून- राजधानी देहरादून में इस वक्त सड़कों का बुरा है। बारिश से ज्यादातर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। वहीं दून में सात और आठ अक्तूबर को इन्वेस्टर मीट होना है। इसकी तैयारियों के लिए बहुत कम समय बचा है। देहरादून जिले में ही तमाम सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इससे दून के लोग खासे परेशान हैं। आए दिन गड्ढों की वजह से हादसे हो रहे हैं। दून की सड़कों के गड्ढे को भरने के लिए पहले ईंटे डाली गई और बारिश से ईंटे भी इधर-उधर फैल गईं। अब मिट्टी डाली जा रही है, लेकिन बारिश होते ही मिट्टी भी बह रही है। बीते दिनों शहर में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह हुए जलभराव के बाद गड्ढों में पूर्व में डाली गई मिट्टी और पत्थर भी बह गए।
लोनिवि ने पिछले महीने सड़कें बनाने के लिए शासन को दस करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। इसमें देहरादून की आंतरिक सड़कें, रायपुर-थानो रोड और ऋषिकेश की सड़कें शामिल हैं। जबकि अगले महीने रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में इन्वेस्टर मीट प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में लोनिवि को बारिश रुकने और बजट के मिलने का इंतजार है। यह माना जा रहा है कि 15 सितंबर के बाद मौसम का साथ मिल सकता है। फिलहाल लोनिवि के पास ज्यादा समय नहीं है, क्योंकि टेंडर से लेकर ठेकेदारों के साथ अनुबंध करने की प्रक्रिया भी लंबी है। फिर काम भी शुरू करना है। ऐसे में देहरादून की आंतरिक और बाहरी सड़कें इन्वेस्टर मीट से पहले बनाना चुनौती भरा हो सकता है।
यहां पर सड़कें ज्यादा खराब
पटेलनगर से कारगी चौक, आईएसबीटी से सहारनपुर चौक, सहारनपुर चौक से रेलवे स्टेशन के बीच, कारगी चौक से हरिदर पास बाइपास तक, मातावाला बाग से हन्दिु नेशनल स्कूल के बीच, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, सर्वे चौक, रायपुर रोड, धर्मपुर, रस्पिना पुल से चंचल डेयरी के बीच, नेहरू कालोनी से फुव्वारा चौक वाली रोड, गुरू रोड, गांधी रोड, कांवली रोड, लालपुल पटेलनगर से जीएमएस रोड तक लिंक रोड, आईएसबीटी की सर्विस लेन, राजपुर रोड अजंता तिराहे से जाखन के बीच, न्यू रोड, ईसी रोड,रायपुर-थानो रोड , रायपुर रोड, रिंग रोड, हरद्विार रोड आदि।