Homeराज्यउत्तर प्रदेशगुलामी के कालखंड में भी धर्म परिवर्तन नहीं हुआ : विश्व...

गुलामी के कालखंड में भी धर्म परिवर्तन नहीं हुआ : विश्व हिंदू परिषद

bajrang dal Dehradun

देहरादून । बडोवाला स्थित गोगा पीर के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष में महानगर बजरंगदल के द्वारा युवा शक्ति का सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता विहिप उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं मुख्य अतिथि विकास वर्मा तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सेवा प्रमुख रमा शंकर कौशिक उपस्थित थे। श्री कौशिक ने कहा जबसे भारत स्वतंत्र हुआ है गुलामी के कालखंड में धर्म परिवर्तन नहीं हुआ होगा जितना स्वतंत्र भारत में हुआ। आज देश की विभाजनकारी शक्तियां प्रचुर मात्रा में सक्रिय रहे हो रही है। चाहे वह आतंकवाद के माध्यम से हो जातीय संघर्ष धार्मिक विद्वेष लव जिहाद आदि षड्यंत्र चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति लव जिहाद को रोकने के कार्य में लगे हुये हैं। देवभूमि में धर्म स्वतंत्रता विधेयक लागू है उसके पश्चात भी षड्यंत्रकारी तत्व धर्म परिवर्तन के काम में लगे हुए हैं। लव जिहाद को रोकने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मां बहनों को इस जिहाद के बारे में जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठित हिंदू समर्थ भारत का निर्माण कर सकता है। देश में और देश के लिए जीने के लिए नौजवानों से आग्रह करते हुए कहा गुलामी में प्राण देकर के देश स्वतंत्र कराया। देश आजीवन स्वतंत्र रहे मजबूत रहे आज देश के लिए जीने की आवश्यकता है।
संयोजक विकास वर्मा ने कहा वर्तमान स्थितियां हिंदुओं के मान बिंदुओं के पतन को अग्रसर से हिन्दू युवाओं को इन शक्तियों से डटकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने राममंदिर आन्दोलन को पुन: जीवित कर राममंदिर निर्माण के लिये बडे संघर्ष की बात कही। महानगर गौ रक्षा प्रमुख संजीव बालिया ने कहा आज भी गौंवश काटने वाले बिना डरे गौवध कर रहे जबकि गौरक्षको को डराने मे कोई कसर नही छोडी जा रही।
कार्यक्रम का संचालन महानगर कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा ने किया और सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के उपरांत सम्मेलन समाप्त हुआ मौके पर मौजूद सैकड़ों युवाओं ने बजरंग दल की दीक्षा ले समाजिक कार्यों मे सहभागी बनने की शपथ ली मौके पर प्रखंड मेहूवाला से विहिप अध्यक्ष आकाश वर्मा, बजरंग दल संयोजक रजत कुमार, रोहित, विशांत धीमान, मान स्िंाह, सुमित व विशाल, गोलू और सुमित पाल, स्पर्श, अंकित, जीत सिंह, बबलू , अरुण आदि शामिल रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

12 COMMENTS

  1. Ищешь ключ TF2? tf2 lavka выберите подходящее предложение и оформите покупку за несколько минут. Быстрая доставка, безопасная оплата, удобный интерфейс и актуальная информация о наличии ключей.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular