Homeराज्यउत्तराखण्डसावधान!अगर आप बस से सफर करने की सोच रहे है तो पहले...

सावधान!अगर आप बस से सफर करने की सोच रहे है तो पहले यह जरूर पड़े ……

देहरादून- अगर आप भी बस से सफर करने की सोच रहे है तों यह जरूर पड़े। आज रात 12 बजे के बाद नौ राज्यों के लिए रोडवेज की बसें नहीं दौड़ेंगी। किलोमीटर स्कीम के तहत 720 बसें ठेके पर लेने के विरोध में कर्मचारी पांच सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए अड़ गए हैं। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी और हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने एस्मा तोड़ने का एलान कर दिया है। हड़ताल पर छह माह के लिए लगाए गए एस्मा के बावजूद कर्मचारी पांच सितंबर से चक्का जाम और हड़ताल पर जाएंगे। चार सितंबर यानि आज रात बारह बजे से चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू, हरियाणा व उत्तराखंड में बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। बारह बजे से पहले रूट पर गई बसें ही चलेंगी और गंतव्य स्थल पर पहुंचकर खड़ी हो जाएंगी। रोडवेज बेड़े में शामिल 42सौ बसों में से एक भी बस सेवाएं नहीं देगी। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने हड़ताल की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सरकार के एस्मा लगाने से खफा सभी यूनियन एकजुट होकर हड़ताल करेंगी। वहीं खुफिया एजेंसियां सरकार को हर घटनाक्रम का इनपुट दे रही हैं। सरकार ने भी किलोमीटर स्कीम को कर्मचारी यूनियनें के दबाव में आकर वापस न लेने का फैसला लिया है। जिससे टकराव बढ़ा है। अगर कर्मचारी एस्मा को तोड़ते हैं तो सरकार उनकी सेवाएं समाप्त करने के नोटिस भी जारी कर सकती है। अगर हड़ताल बेमियादी हुई तो प्रदेश में परिवहन सुविधा चरमराने के साथ ही सरकार को राजस्व में भारी चपत भी लग सकती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular