देहरादून। बूथ संपर्क अभियान को सफल बनाएं कायकर्ता। यह आह्वान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक में किया। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यालय पर आज दो महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न हुई। पहली बैठक जो गढ़वाल के पार्टी विस्तारकों की थी, की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने की। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष व विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक राजू भण्डारी व गढ़वाल विस्तारक योजना के प्रभारी राकेश गिरी उपस्थित थे। दूसरी बैठक जो पांचों लोकसभा के प्रभारियों व सह प्रभारियों की थी की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने की, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी उपस्थित रहे।
पहली बैठक जो विधानसभा विस्तारकों की थी, का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार व उपाध्यक्ष श्री राजू भण्डारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने उद्घाटन संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि हमें बूथ सम्पर्क महाभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुये शक्तिकेन्द्रों के माध्यम से आने वाले चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने कहा कि बूथ समिति के गठन के साथ बूथ ग्रेडिंग, बूथ पर होने वाले 6 कार्यक्रमों व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने की व्यवस्था सतत रूप से की जानी है। इसके साथ ही पांच व्हट्अप ग्रुप, पांच मोटरसाईिकल सूची, प्रत्येक बूथ पर चार बूथ को जीवित रखने वाले कार्यकर्ताओं की रचना भी करनी है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व विस्तारक योजना के प्रमुख राजू भण्डारी ने बूथों पर होने वाले कार्यक्रमों की योजना व उनके कार्यान्वयन की रूप रेखा विस्तारकों के समख रखी, साथ ही कार्य विस्तार हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में बूथ महासम्पर्क अभियान की समीक्षा की गई और उसके कार्यान्वयन की योजना बनाई गई। इस बैठक का संचालन गढ़वाल मण्डल विस्ताकर प्रमुख राकेश गिरी ने किया।